सुरेश गुप्ता और वीना गुप्ता ने अपने हाथों से किया माता की चौकी की ज्योति प्रज्वलित, किया साड़ी वितरण

श्री विलेश्वर महादेव मंदिर सभागार (Shri Vileshvar Mahadev Temple Auditorium)  में गुप्ता परिवार (Gupta Family) द्वारा आयोजित माता की चौकी (Mata ki Chowki) संपन्न मलाड, मुंबई (Malad, Mumbai) किया गया है। लन्दन (London) से सुरेश गुप्ता और वीना गुप्ता (Suresh Gupta and Veena Gupta) ने अपने  हाथों से माता की ज्योति प्रज्वलित किया। मुख्य गायक मंतोष कुमार (Singer Mantosh Kumar) जो माता की चौकी के सुप्रसिद्ध गायक हैं, जिनका ग्रुप मंतोष कुमार एंड ग्रुप काफी प्रसिद्ध है। मंतोष कुमार ने अपने सुमधुर आवाज से भक्तों को मानो वैष्णोदेवी के दर्शन करवा दिए और इसमें चार चांद लगाये सुप्रसिद्ध गायक और फिल्मस्टार कुमार घनश्याम (Famous Singer and Film Star Kumar Ghanshyam) ने,  जो काफी प्रसिद्ध चेहरा हैं। श्री रुद्र स्वरूप सेवा संस्था का विशेष सहयोग रहा। वीना गुप्ता और सुरेश गुप्ता ने आये हुए 3000 से अधिक भक्तों को साड़ी वितरण किया और महाभंडारा का विशाल आयोजन सम्पन्न हुआ। साथ ही राज अग्रवाल का बहुत-बहुत आभार, जिनके मार्गदर्शन में यह भव्य आयोजन सफल रहा। आये हुए अतिथि अग्निशिला के संपादक अनिल गलगली, वरिष्ठ कवयित्री डॉ नीलिमा पांडेय, पूजा मिश्रा, अरुण शुक्ला आदि लोगों का सम्मान काशीराम खांडेका, पत्रकार लक्ष्मीकांत कमल नयन, शुभम मिश्रा ने किया। सुरेश गुप्ता और मंतोष कुमार ने कार्यक्रम में आए हुए भक्तों का आभार  किया।

सुरेश गुप्ता और वीना गुप्ता ने अपने हाथों से किया माता की चौकी की ज्योति प्रज्वलित, किया साड़ी वितरण

Related Posts